हैदराबार में छत से गिरकर मनिहारी के राजा महतो की मौत

Updated:
विज्ञापन
हैदराबार में छत से गिरकर मनिहारी के राजा महतो की मौत

हैदराबार में छत से गिरकर मनिहारी के राजा महतो की मौत

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी नगर के वार्ड दो नयाटोला निवासी टुनटुन महतो के पुत्र राजा महतो की हैदराबाद में मौत हो गयी. वह वहां मजदूरी करने गया था. छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी. राजा महतो अपने परिवार के बेहतर भविष्य व रोजी-रोटी की तलाश में घर से दूर हैदराबाद गये थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. इस दुखद घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है. मृतक का बहन व बहनोई वहां साथ था. बहन ने ही घर में सूचना दिया. सबसे दुख की बात यह है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन मृतक युवक का शव हैदराबाद से अपने गांव लाने में असमर्थ हैं. युवा समाजसेवी करण मानन उसके घर पहुंचकर परिजनों से बात किया. सरकार से परिजन को सरकारी सहायता देने की मांग किया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन