अतिरिक्त यात्री भीड़ को लेकर रेलवे चल रही समर स्पेशल ट्रेन

Updated at : 14 Apr 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
अतिरिक्त यात्री भीड़ को लेकर रेलवे चल रही समर स्पेशल ट्रेन

अतिरिक्त यात्री भीड़ को लेकर रेलवे चल रही समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें 21 मई से 29 जून तक गुवाहाटी एवं श्री गंगानगर स्टेशनों के बीच, 18 मई से 30 जून तक न्यू जलपाईगुड़ी एवं अयोध्या छावनी स्टेशनों के बीच, 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कामाख्या एवं आनंद विहार टर्मिनल स्टेशनों के बीच, 21 मई से 27 जून तक कटिहार एवं अमृतसर स्टेशनों के बीच और 17 अप्रैल से 29 जून तक न्यू तिनसुकिया एवं एसएमवीटी बेंगलुरू स्टेशनों के बीच चलेंगी. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन संख्या 05636 गुवाहाटी- श्री गंगानगर समर स्पेशल 21 मई बुधवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन गुवाहाटी से 18:15 बजे रवाना होगी और शनिवार को श्री गंगानगर 03:30 बजे पहुंचेगी. जबकि ट्रेन संख्या 05635 श्री गंगानगर- गुवाहाटी समर स्पेशल 25 मई रविवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन श्री गंगानगर से 13:20 बजे रवाना होगी और बुधवार को गुवाहाटी 00:25 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 06-06 फेरों के लिए चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी- अयोध्या छावनी समर स्पेशल 18 मई, रविवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 13:40 बजे रवाना होगी और सोमवार को अयोध्या छावनी 09:30 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 05741 अयोध्या छावनी- न्यू जलपाईगुड़ी समर स्पेशल 19 मई सोमवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन अयोध्या छावनी से 11:40 बजे रवाना होगी और मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी 09:30 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 07-07 फेरों के लिए चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 02525 कामाख्या- आनंदविहार टर्मिनल समर स्पेशल 11 अप्रैल, शुक्रवार से चल रही है. यह ट्रेन कामाख्या से 22:45 बजे रवाना होकर रविवार को आनंद विहार टर्मिनल 08:50 बजे पहुंचती है. इसी तरह ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार टर्मिनल- कामाख्या समर स्पेशल 13 अप्रैल रविवार से चल रही है. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 17:20 बजे रवाना होकर मंगलवार को कामाख्या 03:40 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 03-03 फेरों के लिए चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 05736 कटिहार- अमृतसर समर स्पेशल 21 मई बुधवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन कटिहार से 21:00 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को अमृतसर 09:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर – कटिहार समर स्पेशल 23 मई शुक्रवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन अमृतसर से 13:25 बजे रवाना होगी और शनिवार को कटिहार 23:45 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 06-06 फेरों के लिए चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 05952 न्यू तिनसुकिया- एसएमवीटी बेंगलुरू समर स्पेशल 17 अप्रैल गुरुवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन न्यू तिनसुकिया से 18:45 बजे रवाना होगी और रविवार को एसएमवीटी बेंगलुरू 09:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05951 एसएमवीटी बेंगलुरू- न्यू तिनसुकिया समर स्पेशल 20 अप्रैल रविवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन एसएमवीटी बेंगलुरू से 23:20 बजे रवाना होगी और बुधवार को न्यू तिनसुकिया 13:50 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 11-11 फेरों के लिए चलेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन