रेलवे के क्वार्टर व जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

Published at :03 Mar 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे के क्वार्टर व जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

रेलवे के क्वार्टर व जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

विज्ञापन

कटिहार डीआरएम के निर्देश पर इंजीनियरिंग विभाग ने आरपीएफ, जीआरपी एवं नगर थाना पुलिस के सहयोग से ड्राइवर टोला में अवसंरचना बिल्डिंग एवं अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाकर खाली कराया है. कटिहार ड्राइवर टोला में पुराने व जर्जर क्वार्टर को तोड़कर नये भवन का निर्माण होना है. पुराने क्वार्टर को तोड़ने काम जारी था. इस बीच रेलवे की खाली जमीन पर स्थानीय लोग अतिक्रमण कर कच्चे अवसंरचना का निर्माण कर लिया था. कुछ एक क्वार्टर पर लोग जबरन अतिक्रमण कर रह रहे थे. डीआरएम सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में 15 आरपीएफ, पांच जीआरपी एवं जिला पुलिस बल के साथ इंजीनियरिंग विभाग बुलडोजर के साथ ड्राइवर टोला पहुंची तथा कच्चे अवसंरचना एवं अतिक्रमित क्वार्टर को खाली कर उस पर बुलडोजर चलाया. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने थोड़ी सख्ती भी दिखायी. परिणाम रहा कि 13 क्वार्टर को अतिक्रमण कर रह रहे लोगों ने खाली किया. तदोपरांत रेलवे की खाली जगहों पर बनाये कच्चे अवसंरचना पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से चलाए गये विशेष अभियान में 13 रेलवे क्वार्टर को लोगों ने खाली किया तथा 19 कच्चे अवसंरचना पर बुलडोजर चलाकर रेलवे की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन