प्रावि रायबन्ना महेशवा खुदना रुपसपुर की बदहाली पर उठाये सवाल

प्रावि रायबन्ना महेशवा खुदना रुपसपुर की बदहाली पर उठाये सवाल
– जवाब देने से बचते नजर आये हेडमास्टर कोढ़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रायबन्ना महेशवा खुदना रुपसपुर में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाये हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में कई बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल टूटी हुई है. मेन गेट क्षतिग्रस्त है. कक्षा में बैठने के लिए पर्याप्त टेबल-कुर्सियां तक उपलब्ध नहीं हैं. बच्चों के लिए मिड-डे मील की गुणवत्ता खराब है. विद्यालय का टाइमिंग भी मनमाने तरीके से चलाया जा रहा है. इन सभी सवालों को लेकर जब ग्रामीणों ने विद्यालय के हेडमास्टर साहब से बातचीत की, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. मामले से पल्ला झाड़ते हुए बचने की कोशिश की. इससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में चल रही इस मनमानी और लापरवाही से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. लोगों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच की मांग करते हुए कहा है कि जिम्मेदार पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की दीवारें जर्जर हैं. साफ-सफाई की भी बेहद खराब स्थिति है. हमारे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




