बीएनएमयू के आदेश का करीब पन्द्रह वर्ष बाद पूर्णिया ने रद्द किया डिपुटेशन

बीएनएमयू के आदेश का करीब पन्द्रह वर्ष बाद पूर्णिया ने रद्द किया डिपुटेशन
– इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रो मदन झा भेजे गये पैतृक महाविद्यालय कटिहार डीएस कॉलेज में प्रतिनियोजन पर रहे इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रो मदन कुमार झा को पूर्णिया विवि से निर्गत पत्र के आलोक में उन्हें पैतृक महाविद्यालय नेहरू कॉलेज बहादुरगंज में योगदान करने के लिए बुधवार को विरमित कर दिया गया. मालूम हो कि प्रो मदन कुमार झा बीएनएमयू के द्वारा करीब पन्द्रह वर्ष पूर्व इन्हें डीएस कॉलेज में प्रतिनियोजित किया गया था. इनके सेवानिवृति के पच्चीस दिन पहले पूर्णिया विवि के कुलसचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में उनके पैतृक महाविद्यालय नेहरू कॉलेज बहादुरगंज में योगदान को लेकर विरमित किया गया. डीएस कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों का कहना है कि इन्हें पीजी विभाग पूर्णिया में भी कुछ दिन के लिए प्रतिनियोजित किया गया था. इनकी नियुक्ति वर्ष 1986 में केबी झा कॉलेज कटिहार में हुई थी. लगभग चालीस वर्षों की सेवा के उपरांत आगामी 31 मई 2026 को सेवानिवृत का समय है. इनकी प्रतिनियोजन रद्द होने पर कॉलेज से इन्हें सम्मानित कर पैतृक महाविद्यालय में भेजा गया. इस अवसर पर शिक्षक संघ द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डीएस कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










