छठ महापर्व में कद्दू की बिक्री होगी जमकर

छठ महापर्व में कद्दू की बिक्री होगी जमकर
हसनगंज प्रखंड के रामपुर गांव के किसान लोकआस्था का महापर्व छठ से जुड़ी खेती कर रहे हैं. अन्य फसलों की तुलना में दोगुनी आय की आस में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लोग छठ पूजा को लेकर कद्दू की खेती कर रहे हैं. क्षेत्र में लोगों को इस महापर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है. क्षेत्र के कई किसानों की खेती भी इस त्योहार के भरोसे होती है. जिसको लेकर स्थानीय किसान कहते हैं कि छठ के भरोसे ही हमलोग बड़ी मात्रा में कद्दू की खेती करते हैं. किसानों के अनुसार छठ माता ही उनकी आर्थिक समृद्धि का द्वार खोलती है. इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत नहाए खाए यानी कद्दू भात से शुरू होती है. इस दिन का चार माह पूर्व से कद्दू की खेती करने वाले किसान इंतजार करते हैं. मौके पर महापर्व छठ में क्षेत्र के लोग वृहद पैमाने पर कद्दू की खेती करते हैं. किसानों ने बताया कि छठ में कद्दू भात खाने का नियम है. जो पूर्वजों से चलते आ रहा है. जिसको लेकर बाजारों में कद्दू की डिमांड काफी बढ़ जाती है. साथ ही कीमत भी अच्छा मिल जाता है. पर्व के बाद ठंडा पड़ने की वजह से कद्दू की बिक्री व कीमत कम हो जाने की वजह से इस त्यौहार पर पूरा दामोदर टिका रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




