सर्वे कराकर वंचित घरों तक जल सुविधा पहुंचायी जायेगी

Updated:
विज्ञापन
सर्वे कराकर वंचित घरों तक जल सुविधा पहुंचायी जायेगी

सर्वे कराकर वंचित घरों तक जल सुविधा पहुंचायी जायेगी

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत में नल-जल योजना को लेकर अहम कदम उठाया जा रहा है. मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत की बैठक में अनुरोध किया नल-जल योजना को पूरी तरह नगर पंचायत के अधीन किया जाय. ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके. मुख्य पार्षद ने यह भी बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे घर हैं. जहां अभी तक नल-जल योजना की पाइपलाइन नहीं पहुंची है. उन घरों को जल कनेक्शन नहीं मिल पाया है. इस समस्या को देखते हुए उन्होंने पुनः सर्वे कराकर सभी वंचित घरों तक जल सुविधा पहुंचाने की मांग रखी. अध्यक्ष ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया. नगर पंचायत कोढ़ा में अवस्थित जलापूर्ति योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आगामी एक माह के भीतर इसे पूर्ण कर लिया जायेगा. हस्तांतरण के बाद जहां-जहां पाइपलाइन नहीं पहुंची है. उन इलाकों में नगर पंचायत द्वारा ही नल-जल योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्य कराये जायेंगे. इससे स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन