कटिहार सहित सीमांचल के किसानों को फसल क्षति का शीघ्र मुआवजा दें: तारिक

Updated:
विज्ञापन
कटिहार सहित सीमांचल के किसानों को फसल क्षति का शीघ्र मुआवजा दें: तारिक

कटिहार सहित सीमांचल के किसानों को फसल क्षति का शीघ्र मुआवजा दें: तारिक

विज्ञापन

कटिहार सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, किसानों के पक्ष में उठाई आवाज फोटो कैप्शन- सांसद तारिक अनवर प्रतिनिधि, कटिहार सांसद तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के कटिहार एवं सीमांचल क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई भीषण ओलावृष्टि और असमय वर्षा से उत्पन्न गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया है. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्री अनवर ने अपने पत्र में कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कटिहार एवं सीमांचल के किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है. विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गेहूं, मक्का, दलहन, सब्जियों तथा आम और लीची जैसी फलदार फसलों को भारी नुकसान हुआ है. कई स्थानों पर जान-माल की क्षति की भी खबरें सामने आयी है. उन्होंने कहा कि पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के सामने अब जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है. सांसद ने मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों एवं खेतिहर मजदूरों को तत्काल उचित मुआवजादेने की मांग की है साथ ही उन्होंने जनहानि के मामलों में पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने, फसल क्षति का शीघ्र सर्वे कर पारदर्शी ढंग से मुआवजा सीधे किसानों के खातों में भेजने, फसल बीमा दावों की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाने, प्रभावित किसानों एवं कृषि मजदूरों के ऋण की वसूली पर तत्काल रोक लगाने, प्रभावित क्षेत्रों में बीज एवं खाद की निःशुल्क अथवा रियायती दरों पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है. श्री अनवर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए बिना विलंब के राहत एवं पुनर्वास कार्यों की घोषणा करेगी. ताकि कटिहार एवं सीमांचल के किसानों को शीघ्र राहत मिल सके.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन