बारसोई में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजें: सांसद

Updated at : 04 Oct 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजें: सांसद

बारसोई में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजें: सांसद

विज्ञापन

कटिहार स्थानीय विकास भवन सभागार में शनिवार को सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में केन्द्र सरकार की ओर से संचालित करीब 67 योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गयी. समिति के अध्यक्ष सह सांसद ने समिति के सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पिछली बैठक में उठाये गए विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन यहां मौजूद है. कुछ अनुपालन प्रतिवेदन संतोषजनक है. लेकिन कुछ के बारे में स्पष्टता का अभाव है. कुछ के मामले में विषय की गंभीरता का अवलोकन नहीं किया गया है. बैठक में सांसद ने सुझाव देते हुए कहा कि कटिहार जिला दिशा समिति की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को बारसोई में एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना का प्रस्ताव भेजा जाय. यहां इस केंद्र की स्थापना से पूरा सीमांचल, उत्तर बंगाल एवं सिक्किम राज्य तथा पड़ोसी देश नेपाल के लगभग पांच करोड़ की आबादी को बेहतर एवं विशिष्ट स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सुलभ होगा. बारसोई का रेल एवं उच्च पथों से जुड़ाव रहने के कारण यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना श्रेयस्कर होगा. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार मखाना खेती का आच्छादन क्षेत्र और इसका उत्पादन कटिहार जिले में बिहार में सर्वाधिक है. कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 458 मखाना फोड़ी केंद्र कार्यरत है. जिसमे लगभग 10,000 से अधिक कुशल मजदूर काम करते है. इन केंद्रों पर इन महिला एवं पुरुष कुशल मजदूरों के लिए मूलभूत सुविधाएं मसलन शौचालय, स्नानघर, पेयजल एवं सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराये जाय. ट्रामा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भेजें सांसद ने कहा कि कहा कि पिछली बैठक समेली प्रखंड के पास एनएच 31 पर आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर वहां एक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने सम्बन्धी प्रस्ताव केंद्रीय राज मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय को दिशा समिति की ओर से भेजने का निर्देश दिया था. पुनः इसकी आवश्यता को देखते हुए दिशा समिति के सचिव जिला पदाधिकारी से आग्रह है कि इस आशय का प्रस्ताव सीधे केंद्रीय राज मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय को भेज दें. इसी प्रकार एनएच 81 का गौरीपुर (लाभा) से आजमनगर, सालमारी, कुरुम एवं तेलता होकर एनएच 31 के देंगराहा पुल तक एक नया राष्ट्रीय उच्य पथ बनाने सम्बन्धी प्रस्ताव दिशा समिति की ओर से केंद्रीय राज मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय को भेजी जाय. एनएच 81 गेड़ाबाड़ी से लाभा होते हुए मालदा तक राज मार्ग स्वीकृत है. वर्षों से इस पर काम टुकड़े-टुकड़े में हुआ है. लाभा से मालदा तक राज मार्ग का निर्माण लंबित है. जिससे इसकी उपयोगिता पूरी नहीं हो रही है. केंद्रीय राज मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय से इस राजमार्ग की पूर्णता के लिए आयश्यक करवाई करने का अनुरोध किया जाय. बैठक में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, मेयर उषा देवी अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में इन योजनाओं की हुई समीक्षा दिशा की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विभागों से जुड़ी करीब 67 योजनाओं की समीक्षा की गयी. जिन योजनाओं की समीक्षा की गयी. उसमें ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अंत्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सांसद आर्दश ग्राम योजना, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजनाएँ, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना, कृषि क्लीनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र योजना, किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-प्रति बूंद अधिक फसल सहित विभिन्न विभागों से संचालित विभिन्न विकासात्मक, लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास के विभिन्न कार्याें की अद्यतन स्थिति के संबंध में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों से जानकारी लिया गया तथा इसकी समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन