छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र किया गया वितरण

छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र किया गया वितरण
अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद स्थित आदर्श मध्य विद्यालय एवं उमवि पहाड़पुर में सोमवार को वर्ग एक से आठ के छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया. प्रगति प्रमाण पत्र वितरण के दौरान छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे थे. इस दौरान प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य संपन्न के बाद विभागीय निर्देशानुसार वर्ग एक से आठ के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि प्रगति प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर अभिभावकों संग बच्चों को ससमय विद्यालय भेजने एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का 75% उपस्थित दर्ज करने के बाद ही विद्यालय से जुड़ी सुविधा मिलेगा. जैसे छात्रवृत्ति की राशि, पोशाक राशि इत्यादि के लिए बच्चों को 100 में 75 दिन विद्यालय आना अनिवार्य है. मौके पर वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान, विद्यालय सचिव सरिता देवी, शिक्षक छोटू कुमार, विकास कुमार, अमिना प्रवीण, प्रियंका कुमारी, सुरभी सुमन सहित अन्य मौजूद थे. उमवि पहाड़पुर के प्रधानाध्यापक वसीम रजा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन के साथ वर्ग एक से आठ के 1081 छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक प्रगति पत्रक का वितरण किया गया. छात्र-छात्राओं को नवाचार के तहत प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था. जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने विभागों के साथ सेल्फी भी लिया. वाहिद नवाज, शिवानी गुप्ता, ममता गुप्ता, पंकज कुमार, महेश रविदास, ब्रजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




