प्रदेश जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य बनी प्रो हरपाल कौर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य बनी प्रो हरपाल कौर

प्रदेश जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य बनी प्रो हरपाल कौर

विज्ञापन

– बरारी की बेटी हैं हरपाल कौर भागलपुर नेशनल कॉलेज में पॉलीटिकल साइंस की प्रोफेसर रही, 39 वर्षों तक ही सेवा – भागलपुर विश्व विद्यालय सिंडिकेट की सदस्य है बरारी प्रखंड के दक्षिणी भंडारतल के उचला गांव के समृद्ध कृषक सरदार कालेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री प्रो डॉ हरपाल कौर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित किया है. इससे बरारी प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है. डॉ हरपाल कौर भागलपुर नेशनल कॉलेज में पॉलीटिकल साइंस की प्रोफेसर रही. उन्होंने 39 वर्ष सरकारी सेवा दी. बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष रही. जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पद पर शोभित रही. जदयु राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य है. भागलपुर विश्वविद्यालय में सिंडिकेट सदस्य है. प्रो डॉ हरपाल कौर की कार्यशैली किसी भी क्षेत्र में बेहतर होने के कारण वे सभी से मिलकर उनकी भावनाओ एवं कार्य कुशलता के साथ सजग व सशक्त महिला भी है. सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाईटी चेयरमैन गोविंद सिंह एवं एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब प्रबंधक कमेटी ने उनके मनोनय पर हर्ष जताया. दुलाल चन्द्र गोस्वामी, निखिल कुमार चौधरी, विधायक विजय सिंह, एमएलसी जदयु जिलाध्यक्ष सुरज प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जदयु प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जिलापार्षद गुणसागर पासवान, प्रियंका देवी, बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री शांति जयशवाल, राजीव चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, महासचिव चन्द्र मोहन सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजय चौधरी, अमर सिंह राठौर, भाजपा नेता सह उपमुख्य पार्षद अमन कुमार सहित एनडीए नेता कार्यकर्ता व शुभचिंतकों व ग्रामीणों ने प्रो हरपाल कौर को प्रदेश राजनीतिक सलाहकार सदस्य मनोनय पर हर्ष जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन