हत्याकांड के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
हत्याकांड के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

हत्याकांड के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

कटिहार कदवा थाना पुलिस ने हत्या मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़ित भारत लाल महतो, पिता स्व कारी महतो, ग्राम नया टोला गोपी नगर, निवासी ने आवेदन में बताया कि मेरी पुत्री सविता देवी, 38 वर्ष की शादी दिलीप महतो, पिता स्व रामदेव महतो, निवासी ग्राम नूनगर, थाना कदवा के साथ हुई थी. दिनांक 06 अप्रैल को मेरे दामाद दिलीप महतो एवं उनके परिजनों ने मेरी पुत्री के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना की सूचना मिलने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी मौत हो गई. उक्त आवेदन के आधार पर कदवा थाना में थाना कांड संख्या 136/26 दर्ज किया गया. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप महतो, पिता स्व रामदेव महतो, अरविंद महतो स्व रामदेव महतो, दोनों निवासी ग्राम नूनगर, थाना कदवा, जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन