मखाना उत्पादन प्रखंडों में लगे प्रोसेसिंग यूनिट

मखाना उत्पादन प्रखंडों में लगे प्रोसेसिंग यूनिट
– जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक में कराया समस्याओं से अवगत कटिहार संयुक्त कृषि भवन के सभागार में जिला स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार ने की. उप परियोजना निदेशक, आत्मा, सभी प्रखंडों के प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मौजूद थे. अध्यक्षता करते हुए डीएओ मिथिलेश कुमार ने प्रखंडों में चल रहे योजनाओं से अवगत कराया गया. सभी से प्रगतिशील कृषक, एफपीओ, समूहों के बारे में जानकारी दी और सदस्यों से वार्ता की. उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में प्रगतिशील किसानों को अच्छे अच्छे संस्थानों में प्रशिक्षण, परिभ्रमण कराये, मखाना उत्पादन करनेवाले प्रखंडों के द्वारा मखाना प्रोसेसिंग यूनिट की मांग की गयी,.सभी प्रखंडों से आये हुए किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष अपने अपने प्रखंडों की समस्याओं से अवगत कराया, जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी अध्यक्षों को बताया कि जैविक खेती, प्राकृतिक खेती पर जोर दें और सभी प्रखंडों में बकरी पालन, मुगी पालन पर प्रशिक्षण के लिए मथुरा उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान भेजने की बात कही. मखाना की जैविक खेती पर जोर देने की अपील की. सभी अध्यक्ष अपने अपने प्रखंडों में सदस्यों एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ प्रखंड स्तर के पंचायत स्तर पर प्रत्येक महिना में एक बैठक कर कृषि विभाग की योजना एवं कृषक की समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिससे इसका निवारण हो सके,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




