पहल: छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान

Updated at : 17 Jul 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पहल: छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान

पहल: छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान

विज्ञापन

– शिक्षा विभाग ने जारी किया टॉल फ्री नंबर कटिहार छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की समस्याओं का तुरंत समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने नयी पहल की है. विभाग की इस पहल से शिक्षा से जुड़े अन्य पक्षों की समस्याओं का भी त्वरित निराकरण होगा. शिक्षा विभाग ने शिकायतों का वर्गीकरण करते हुए एक विस्तृत सूची जारी की है. अब शिकायतकर्ता अपनी समस्या की श्रेणी निर्धारित कर उचित समाधान के लिए संपर्क कर सकेंगे. विभाग की ओर से टॉल फ्री नंबर 14417 और 18003454417 जारी की गयी है. कॉल कर शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है. विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार छह श्रेणियों में बांटा गया है. विद्यालय संबंधित शिकायतों में आधारभूत संरचना यथा भवन की मरम्मत, शौचालय, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत कनेक्शन, पंखा, ट्यूब लाइट आदि से जुड़े मामलों की शिकायत की जायेगी. विद्यालय संचालन से संबंधित शिकायतों में वर्ग कक्ष का संचालन, कम्प्यूटर लैब की उपलब्धता और उपयोगिता, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, खेल सामग्री की उपलब्धता से जुड़े मामलों की शिकायत की जा सकती है. शिक्षकों का आचरण, मिड डे मील से जुड़े मामलों को भी शामिल किया गया है. शिक्षक संबंधित समस्याओं में स्थानांतरण से संबंधित अनुरोध और शिकायतें, वेतन भुगतान, वेतन वृद्धि, बकाया राशि का भुगतान, वेतन निर्धारण, मातृत्व, चिकित्सा, सीएल, ईएल की स्वीकृति, सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित भुगतान, सेवा पुस्तिका अद्यतीकरण और शिक्षक संबंधी आकंड़ों में किसी प्रकार के सुधार को सम्मिलित किया गया है. छात्र-छात्राएं भी कर सकेंगे शिकायत इसी तरह छात्र-छात्राओं से जुड़ी समस्याओं में योजना संबंधी शिकायतें और सामान्य उप श्रेणी को शामिल किया गया है. कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, पोशाक, छात्रवृत्ति, पाठ्यपुस्तक, एफएलएन कीट, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, अंकपत्र, प्रमाणपत्र और छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार को सम्मिलित किया है. वेंडर आपूर्तिकर्ता संबंधित शिकायतों में निविदा, भुगतान, ऑनबोर्डिंग की समस्या आदि विषय शामिल है. विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों से संबंधित समस्याओं में नामांकन, विलंब सत्र, परीक्षा शुल्क, प्रवजन प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं होना, महिला प्राध्यापिका व छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार से जुड़े मामलों को शामिल किया गया है. अवैध राशि की वसूली की श्रेणी में किसी भी स्तर पर शिक्षा विभाग से संबंधित भ्रष्टाचार, घूसखोरी या गैरकानूनी वसूली की शिकायतें इस श्रेणी में दर्ज की जा सकती है. शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि शिक्षक अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायत को अपने लॉगिन आईडी से ई-शिक्षाकोष के ग्रीवांस मॉड्यूल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें. शिक्षा विभाग के किसी भी स्तर के पदाधिकारी के व्हाट्सएप या ई-मेल पर शिकायत न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन