एसआईआर के बाद करें स्वच्छ मतदाता सूची तैयार

Updated at : 14 Sep 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
एसआईआर के बाद करें स्वच्छ मतदाता सूची तैयार

एसआईआर के बाद करें स्वच्छ मतदाता सूची तैयार

विज्ञापन

आयुक्त ने विधानसभा चुनाव को लेकर कई बिन्दुओं पर की गयी समीक्षा कटिहार अर्हता तिथि 01-07-2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का गहन पुनरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचक सूची प्रेक्षक राजेश कुमार एसआई आर कार्यो की समीक्षा की. अपने द्वितीय भ्रमण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने समाहरणालय स्थित एनआईसी सभा कक्ष में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी मतदान केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षक एवं प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से 10-10 मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की. प्रारूप प्रकाशन अवधि में प्राप्त दावा-आपत्ति का निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से निष्पादन की गुणवत्ता तथा निप्पादित आवेदन पत्रों के अभिलेखों के संधारण की जांच की गयी. सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक सूची के आधार पर ही आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन कराया जायेगा. इसलिए स्वच्छ निर्वाचक सूची तैयार किया जाना आवश्यक है. बिहार विधान सभा आम निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा एवं मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिये आश्वस्त न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की गयी. साथ ही निर्वाचन के लिये प्रतिनियुक्त केन्द्रीय सशस्त्र बलों के आवासन व ठहराव स्थल पर आवश्यक बुनियादी सुविधा की भी समीक्षा की गयी. डीएम मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ सुपरवाईजर तथा प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 10-10 बीएलओ शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन