कोलासी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में विजयादशमी पर्व की तैयारी शुरू

कोलासी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में विजयादशमी पर्व की तैयारी शुरू
कोढ़ा कोलासी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में विजयादशमी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं. सर्वप्रथम पूजा समिति की देखरेख में मूर्ति निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है. मूर्तिकारों द्वारा माँ दुर्गा की सुंदर और भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है. जिसे आकर्षक सजावट के साथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा.दुर्गा मंदिर पूजा समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. पूजा के दौरान श्रद्धालु न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और सामाजिक आयोजन भी आयोजित किए जाएंगे.मंदिर परिसर में त्योहार के दौरान बच्चों और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा. यहां खिलौनों, मिठाइयों, पूजा सामग्री, सजावटी सामान और अन्य जरूरत की वस्तुओं की कई दुकानें लगाई जाएंगी, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालु और आसपास के लोग त्योहार का पूरा आनंद उठा सकें.पूजा समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे श्रद्धा और अनुशासन के साथ पर्व में शामिल हों और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. प्रशासन से समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.कोलासी क्षेत्र में विजयादशमी पर्व को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल है. लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करेंगे और त्योहार की खुशियाँ साझा करेंगें. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का भी अवसर बनेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




