कुरेठा के रेलवे कॉलोनी में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
कुरेठा के रेलवे कॉलोनी में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

कुरेठा के रेलवे कॉलोनी में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के अंतर्गत कुरेठा रेलवे स्टेशन के रेलवे कॉलोनी में पिछले पांच दिनों से विद्युत नहीं रहने के कारण बिजली की समस्या से सभी रेलकर्मी अस्त व्यस्त हैं. ऐसी स्थिति में 16 रेलवे कॉलोनी सहित अन्य जगह विद्युत नहीं रहने से छोटे-बड़े बच्चे व बुढ़े वह बच्चों की पढ़ाई व रेल इलेक्ट्रॉनिक रेल लाइट, रेल जीपीएस एवं फोन भी चार्ज करने के लिए रेलवे कर्मियों को सिविल जगह दूसरे के घर जाना पड़ता है. इतना ही नहीं विद्युत नहीं रहने के कारण करोड़ों की रेलवे के पानी टंकी वस्तु का चीज बना हुआ है. बता दें कि जब से रेलवे कॉलोनी के बीच रेल कर्मियों व अन्य के लिए पानी टंकी का निर्माण किया है. तभी से सभी चापाकल भी हटा दिए गए हैं. विद्युत नहीं रहने के कारण रेल कर्मियों के परिवार व बच्चे दूर-दराज से दूसरे के घर से पानी लाकर पीने को मजबूर हैं. अचानक उमस भरी भीषण गर्मी करने से आमलोगों में समस्या उत्पन्न हुई हैं. बिजली नहीं रहने के कारण रेलवे कर्मियों के परिवारों को इधर से उधर भटकना पड़ता है. बता दें कि रेलवे के कंस्ट्रक्शन के द्वारा बिजली के तार बाधित हुई हैं. जिसको लेकर रेल कर्मियों को बड़ी अधिकारी से बात करने पर आजकल 2 घंटे 10 घंटे का आश्वासन देते चले आ रहें है. पर पांचवा दिन कट गया. बिजली नहीं आने से रेल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त होने से वह लोग कुरेठा स्टेशन परिसर में हो हंगामा एवं विद्युत सुचारु रूप से चालू करने की मांग किया. इस दौरान रेलवे के राजेंद्र चौधरी, बालमुकुंद कुमार, दीपक कुमार सिंह, राजकुमार मंडल, रमेश कुमार, नर्सिंग पासवान, कमलेश्वर मंडल, धर्मेंद्र सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित होकर आक्रोश व्यक्त करते हुए रेल के बड़े अधिकारी से जल्द से जल्द बिजली सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन