मनिहारी नगर में बाढ़ पीड़ितों को दिया गया पॉलीथिन

Updated:
विज्ञापन
मनिहारी नगर में बाढ़ पीड़ितों को दिया गया पॉलीथिन

मनिहारी नगर में बाढ़ पीड़ितों को दिया गया पॉलीथिन

विज्ञापन

मनिहारी गंगा नदी के जलस्तर में गुरूवार को कुछ कमी आयी है. बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हुई है. मनिहारी नगर में भी बाढ़ से लोग प्रभावित है. अंचल की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथिन का वितरण किया गया. नगर पार्षद विमली देवी ने वार्ड दो में जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथिन का वितरण किया. मौके पर पूर्व नगर पार्षद बालेश्वर सिंह मौजूद थे. सिंगल टोला में सामुदायिक किचन चल रहा है. मनिहारी- अमदाबाद मुख्य सड़क पर बाबूपुर के समीप पानी बह रहा है. मनिहारी प्रखंड के धुरियाही पंचायत समेत कई पंचायत में बाढ का पानी है. बघार, उत्तरी कांटाकोश, दक्षिणी कांटाकोश, दिलारपुर, बाघमारा, नवाबगंज, मनोहरपुर व अन्य पंचायत प्रभावित हुए है. मनिहारी नगर के सिग्नलटोला, आजमपुरगोला, चरवाहा विद्यालय, नयाटोला समेत अन्य जगह भी बाढ़ का पानी आ गया है. फतेहनगर, नीमा व केवाला पंचायत में भी बाढ़ का पानी घुस गया है. प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित के बीच पॉलीथिन दिया जा रहा है. सामुदायिक किचन भी खोला गया है. बाढ़ पीड़ित मनिहारी – कटिहार मुख्य सड़क में शरण लिए हुए है. घर में सबका पानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन