पुलिस ने 87 लोगों पर की कार्रवाई, कांड में 34 व शराब मामले में 20 गिरफ्तार

पुलिस ने 87 लोगों पर की कार्रवाई, कांड में 34 व शराब मामले में 20 गिरफ्तार
कटिहार एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज कांड एवं न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में पुलिस की एक दिन में 87 लोगों पर कार्रवाई की. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कल गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 87 रही. जिसमें जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 34 लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि जमानतीय वारंट में 53 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की. अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी, एनटीपीसी एक्ट के मामले में पुलिस ने एक आरोपित तथा हत्या के प्रयास में दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस ने शराब कारोबारी एवं तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार कर 137 लीटर शराब बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










