विधानसभा चुनाव को पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Updated at : 26 Oct 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

विधानसभा चुनाव को पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

कोढ़ा छठ महापर्व व विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से कोढ़ा थाना पुलिस ने रविवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चेथेरियाफिर सड़कों एवं प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की. थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पर्व व चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र नियमित गश्ती, चेकिंग अभियान और सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. ताकि त्योहार व चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन