सालमारी में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Updated at : 17 Jul 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

सालमारी में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

विज्ञापन

बलिया बेलौन कटिहार जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को सालमारी थाना के मुख्य सड़क और आसपास के क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने स्वयं किया. जांच के दौरान पुलिस ने चार दोपहिया वाहनों को नियम उल्लंघन के कारण रोका. जिन पर चार हजार का चालान किया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया था. कहा, अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस या फिर बिना वैध कागजात के वाहन चला रहे थे. ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी. उन्होंने आमलोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी दस्तावेज अपने साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. सड़क हादसों से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था बेहतर हो. थानाध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि आगे भी इस तरह के औचक वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके. इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है. स्थानीय लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन