दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को पुलिस पूरी तरह सक्रिय

Updated at : 14 Sep 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को पुलिस पूरी तरह सक्रिय

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को पुलिस पूरी तरह सक्रिय

विज्ञापन

कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने एसडीपीओ, एसडीपीओ यातायात, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की. एसपी ने दुर्गा पूजा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए. कहा, जिले में हर हाल में शांतिपूर्ण व सोहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर निर्देशित किये. कहा, जिले में हर हाल में अपराधिक मामलों में अंकुश लगे एवं अपराधियों पर नकेल कसी जाये. एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. थानों में दर्ज लंबित कांड का निष्पादन तेज गति से करें. अगर उक्त कांड का आरोपी फरार चल रहा है तो आरोपी के विरुद्ध सख्त छापेमारी कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. अगर आरोपी जिला व शहर से बाहर है और वह कांड में फरार चल रहा है तो न्यायालय से अपील कर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती का तामिला करेंगे. जघन कांड के मामले में फरार चल रहे हैं आरोपियों की हर हालत में गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे तथा ससमय आरोप पत्र,डायरी न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे. अपराधिक घटना सहित अन्य किसी भी प्रकार की घटना, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचेंगे तथा उचित करवाई करते हुए वादी पक्ष की शिकायत पर न्याय संगत कारवाई करेंगे. सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी रूटिंग कार्य के तहत वाहनों की चेकिंग अभियान, बैंकिंग संस्थान का चेकिंग अभियान, दिवा एवं रात्रि गस्ती मुस्तैदी से करेंगे. इसके अलावा मादक पदार्थ की तस्करी एवं कारोबारी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान जारी रखेंगे. शराब विक्रेता तस्कर एवं निर्माता के विरुद्ध किसी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. डायल 112 की मोटरसाइकिल, एवं जीप पेट्रोलिंग सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें. एसपी ने कहा अपराध नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, साइबर संबंधित कांड वारंट निष्पादन, सीसीटीएनएस पर चर्चा, गुंडा पंजी में शामिल आरोपी का गुंडा परेड कराने का निर्देश जारी किये. इस मौके पर सदर एसडीपीओ अभिजित सिंह, डीएसपी मुख्यालय मृदुलता, सदर एसडीपीओ टू रंजन कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन, बारसोई एवं मनिहारी एसडीपीओ सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष एवं पुलिस निरीक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन