फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती

Updated:
विज्ञापन
फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती

फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 67/24, दिनांक 03/08/24 के तहत फरार अभियुक्त गोविंदपुर चौक निवासी रूपा कुमारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2)/109/103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित अभियुक्ता के घर पर कुर्की-ज़ब्ती की कार्रवाई की गयी. यह कार्रवाई रौतारा थाना प्रभारी सोनू कुमार व कोढ़ा सीओ अंशु कुमार की निगरानी में की गयी. पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधिवत रूप से रूपा कुमारी के घर की संपत्तियों को ज़ब्त किया. जब्त सामानों में चौकी, घर के बर्तन, बक्से व बहुत सारी घरेलू सामग्रियां थी. कुर्की-ज़ब्ती के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गयी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फरार अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन