पुलिस ने सघनता से की वाहनों की जांच

Updated at : 14 Oct 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने सघनता से की वाहनों की जांच

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है.

विज्ञापन

कोढ़ा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है. चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था बनाये रखने और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से कोढ़ा की मुख्य सड़कों पर पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. कोढ़ा थाना क्षेत्र कोलासी बाजार के समीप मंगलवार को कोलासी पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया. बाइक, चारपहिया वाहनों सहित सैकड़ों वाहनों की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों, मादक पदार्थों, अवैध रूप से ले जाए जा रहे नगद रुपये एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी. थानाप्रभारी श्रावण कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन