देसी शराब के साथ चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब के साथ चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देसी शराब के साथ चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने अवैध देशी शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को देशी शराब जब्त की है. शराब जब्ती के समय कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को छुड़ाने की कोशिश की. जिसके चलते चार नामजद अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर दिनेश उरांव उर्फ उमेश उरांव, पिता बिचा उरांव, हवा टोला, नकीपुर, सरिता देवी, पति सखिंद्र उरांव, सरिता देवी, पति चुनू उरांव, सनोज उरांव, पिता स्व रामानंद उरांव, निवासी रानीपतरा, थाना मुफ्फसील, जिला पूर्णिया निवासी है. पुलिस जब शराब जब्त कर रही थी. तभी ये सभी आरोपित पुलिस टीम पर हावी होने की कोशिश करने लगे. मौके पर पकड़े गये अभियुक्त को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए चारों को तुरंत दबोच लिया. उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया. कोलासी पुलिस शिविर के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की घटना को गंभीरता से लिया गया है. इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन