सालमारी गायघट्टा पथ पर पिकअप पलटा, कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
सालमारी गायघट्टा पथ पर पिकअप पलटा, कोई हताहत नहीं

सालमारी गायघट्टा पथ पर पिकअप पलटा, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन

बलिया बेलौन. कुरूम से बलिया बेलौन होते हुए सालमारी गायघट्टा पथ पर सोहरागाछी के पास डायवर्सन में पिकअप पलटने से चालक बाल बाल बचा. जानकारी के अनुसार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कार्य बहुत ही धीमी गति से होने से वाहन चालक परेशान हैं. सड़क चौड़ीकरण में जगह- जगह अर्द्ध निर्मित सड़क रहने से परेशानी बढ़ गयी है. सोहरागाछी के पास पुलिया का निर्माण कराने के लिए पूर्व के पुल को तौर देने के बाद डायवर्सन सही तरह से नहीं बनाने से बार बार यहां दुर्घटना हो रही है. मंगलवार को एक पिकअप पलटने से चालक बाल बाल बच गया. लोगों ने बताया की संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण के दौरान कोताही बरतने के कारण लोगों को इस सड़क पर चलना कठिन हो गया है. एक वर्ष से अधिक समय से सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. लेकिन अब तक आधा कार्य भी नहीं हुआ है. इसी तरह कार्य चला तो अभी भी एक साल से अधिक समय लग सकता है. डायवर्सन सही ढंग से नहीं बनाने के कारण हमेशा दुर्घटना होता है. विभागीय जेई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन