पिकअप में लगाई आग, क्षतिग्रस्त

पिकअप में लगाई आग, क्षतिग्रस्त
कुरसेला थाना क्षेत्र के शेरमारी गांव में शनिवार रात धुसर मंडल घर के समीप खड़े पिकअप वाहन में उनके विरोधी पक्ष ने आग लगा दिया. आग लगने से वाहन के आगे का भाग जलने से क्षति ग्रस्त हो गया. पीड़ित पक्ष की ओर से कुरसेला थाना में मामला दर्ज कराया गया है. कारण जमीन का पुराना विवाद है. गांव के राज किशोर मंडल को रविवार को कुरसेला आने के दरम्यान धुसर मंडल के पक्ष में होने का आरोप लगा कर पिटाई कर दिया.पिटाई से चोटिल राज किशोर मंडल ने पीएचसी कुरसेला में उपचार कराया और पिटाई करने वाले के विरुद्ध कुरसेला थाना में मामला दर्ज कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




