अपराध की साजिश रचते 25000 का इनामी अपराधी फूलन यादव गिरफ्तार
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

कटिहार जिला पुलिस व एसटीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन
एक कट्टा सात कारतूस बरामद
कटिहार. कटिहार जिला पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अपराध की साजिश रच रहे इनामी अपराधी फूलन यादव को एक कट्टा व सात कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मुगलाहा बगीचा में एक व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने एसपी को इसकी जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ के साथ एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर मुगलाहा बगीचा में छापेमारी कर फूलन यादव उम्र 25 वर्ष पिता चुनू यादव साकिन काढ़ागोला घाट थाना बरारी जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के दौरान आरोपित के पास से एक कट्टा व सात कारतूस बरामद किया गया है. बरारी थाना पुलिस ने उक्त मामले में स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.फूलन यादव पर 25000 का इनाम है घोषित
एसडीपीओ सदर 2 सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पूर्व में 25000 का इनामी रह चुका है. इसके विरुद्ध बरारी थाना कांड संख्या 378/23, 10/25 दर्ज है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










