सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated at : 04 Sep 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विषहरिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात में इन दिनों सड़क पर जमा गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है. पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. पानी सूखने के बजाय जगह-जगह ठहर गया है. जिससे अब बदबू फैलने लगी है. आमलोगों का जीना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से रोजाना बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है. बीमार लोगों को इलाज के लिए ले जाया जाता है. कीचड़ और बदबू से भरे पानी में अक्सर लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं.स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है. न तो नालियों की सफाई हुई और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन