अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से लोगों को मिलेगी सुविधा, सुनील यादव

Updated at : 14 Sep 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से लोगों को मिलेगी सुविधा, सुनील यादव

अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से लोगों को मिलेगी सुविधा, सुनील यादव

विज्ञापन

कटिहार अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को ठहराव काढ़ागोला रोड स्टेशन पर हुआ. इसके बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी गई. इस दौरान कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं बरारी प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह और डीआरयूसीसी के सदस्य भागवत प्रसाद भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया. मौके पर कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि स्थानीय जनता की मांगों को ध्यान में रखते हुए कटिहार के सांसद तारीक अनवर के अथक प्रयासों से अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो जम्मू से चलकर गुवाहाटी तक जाती है. इसका ठहराव काढ़ागोला स्टेशन पर किया गया है. इससे अब स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी. जिला अध्यक्ष यादव ने कहा कि इस ट्रेन पर सफर करने के लिए लोग काढ़ागोला से कटिहार जंक्शन पर जाकर ट्रेन पर सवार होते थे. मगर अब ट्रेन का ठहराव यहां हो जाने से अब लोगों को समस्या नहीं होगी. उन्होंने कहा कि कटिहार के सांसद लगातार कटिहार के जनता की हर समस्याओं का समाधान हो उसको लेकर तत्पर हैं. मौके पर सिमरनजीत सिंह, भागवत प्रसाद, इलियास, सुरजीलाल चौधरी, मुनेश्वर ठाकुर, अशोक राम, विक्रम पासवान, नूरुल, शाहिद बैठा, राजकुमार गुप्ता, मसकुर, सद्दाम, भोला सिंह, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन