शुद्ध पानी के लिए भटक रहे पारा महादलित टोला के लोग

शुद्ध पानी के लिए भटक रहे पारा महादलित टोला के लोग
पारा महादलित टोला में वर्षों से सरकारी चापाकल खराब, पानी के लिए भटक रहे लोग हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत स्थित पारा महादलित टोला वार्ड संख्या दो में सड़क किनारे लगा चापाकल कई वर्षों से खराब पड़ा है. विभागीय उपेक्षा के कारण चापाकल पूरी तरह जर्जर हो चुका है. जिसका अस्तित्व मिटने के कगार पर है. गांव के करीब 15 से 20 परिवारों की आबादी को पेयजल के लिए भारी संकट झेलना पड़ रहा है. गांव में नल जल योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है. महादलित परिवार मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं. लेकिन पीने के लिए शुद्ध पानी न मिलने से लोग परेशान हैं. ग्रामीण डोमनी देवी, झूमा देवी, पुतुल देवी, सैदा देवी, धन्ना ऋषि, बिनोद कुमार, किरण देवी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पीएचईडी विभाग द्वारा लगाया गया चापाकल महज एक माह तक ही चला. उसके बाद से यह शोभा की वस्तु बन कर रह गया. ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार मौखिक रूप से जानकारी दी गयी. लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन और टोटी लगाई गई थी, लेकिन उसका भी लाभ नियमित रूप से नहीं मिल पाता है. गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत और बढ़ जाती है, जिससे गांव के लोग काफी परेशान रहते हैं. ग्रामीणों ने पुनः जिला पदाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द बंद चापाकल को दुरुस्त कर महादलित बस्ती को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




