तेरापंथ महिला मंडल के श्रीउत्सव कार्यक्रम ले लोगों ने उठाया आनंद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
तेरापंथ महिला मंडल के श्रीउत्सव कार्यक्रम ले लोगों ने उठाया आनंद

तेरापंथ महिला मंडल के श्रीउत्सव कार्यक्रम ले लोगों ने उठाया आनंद

विज्ञापन

कटिहार अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबन को लेकर श्री उत्सव एक कदम स्वावलंबन की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाया गया. जिसमें कपड़े हैंडमेड, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, राजस्थानी आइटम, रेजिनआर्ट, कान्हा जी के वस्त्र, आभुषण, विभिन्न प्रकार का व्यंजन, फास्ट फूड एवं खेल आदि के स्टॉल लगाये गये. बच्चों द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट का स्टॉल लगाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपासिका संगीता जी पटावरी के द्वारा हुआ. सभा अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी ने रिबन खोलकर श्रीउत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर नेपाल, बिहार के महामंत्री वीरेंद्र संचेती, महासभा के आंचलिक प्रभारी राजेश पटावरी, नेपाल बिहार के उपाध्यक्ष मनोज सुराणा तेयुप मंत्री विकास घोड़ावत, महिला मंडल के सदस्य, अग्रवाल समाज, दिगंबर समाज के प्रतिनिधि उपस्थिति रही. महिला मंडल के अध्यक्ष सायर संचेती ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार भी व्यक्त किया. कार्यक्रम में लगाये गये स्टॉल पर खरीदारी के साथ-साथ सभी ने श्री उत्सव का आनंद लिया. दोपहर 2:00 से लेकर रात 8:00 बजे तक कार्यक्रम चला. मंच संचालन खुशबू छाजेड़ ने किया. श्री उत्सव संयोजिका ललिता दुगड़ और संगीता पटावरी के प्रयास और सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन