ePaper

नल जल योजना से वंचित लोगों ने जताया आक्रोश

Updated at : 15 Jul 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

आक्रोशित लोगों ने विभाग में प्रति जतायी नाराजगी

विज्ञापन

हसनगंज. प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 कोरगामा गांव में नल जल योजना से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी किया. बताया एक तरफ पुरे प्रखंड में नल जल योजना का शुद्ध जल मुहैया कराई जा रही है, लेकिन हमारे गांव में अबतक नल जल योजना नहीं पहुंची है. पानी तो दुर नल जल योजना का अंदर गांव में पाइपलाइन तक नहीं हुआ है. बार-बार नल जल योजना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय स्तर पर अधिकारियों को कहा गया, लेकिन आजतक इस पर कोई पहल नहीं हुआ. बताया आज भी गांव में हमलोग चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं. साथ ही आयरनयुक्त पानी पीकर हम ग्रामीणवासी कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं. लेकिन हमारी समस्या से किसी भी अधिकारी को कोई लेना देना नहीं है. जबकि सरकार समय-समय पर स्थानीय पदाधिकारीयों से योजनाओं की धरातल स्थिति की जांच करवाती है. बावजूद जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है. जांच बस कागजों में सिमट कर रह जाती है. हमलोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल से आज कोशों दूर हैं. बताया सरकार एक तरफ शुद्ध जल मुहैया कराने को लेकर हर घर नल का जल योजना शुरू कर घर-घर शुद्ध जल मुहैया करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर यह दवा फैल होते नजर आ रही है. पानी तो दुर अबतक टुटी नहीं लगी है. मौके पर उपेंद्र सिंह, शकुंतला देवी, सारदा देवी, गजाधर महतो, रणजीत सिंह, मैहर कुमारी, गुड़िया देवी, निनीया देवी आदि ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया. पर अबतक कोई पहल नहीं हुआ. मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में नल जल योजना का पाइप लाइन व टुटी लगाने सहित शुद्ध जल की मांग करते हुए विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी किया. इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन