अग्निशमन सप्ताह को लेकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
अग्निशमन सप्ताह को लेकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

अग्निशमन सप्ताह को लेकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार 14 से 20 अप्रैल तक संचालित अग्निशमन सप्ताह को लेकर अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल क्षेत्रों में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. अस्पताल में शिक्षण संस्थान में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ताकि अग्नि कांड के दौरान क्षति कम हो तथा लोग अग्निकांड की चपेट में ना आए. इसी उद्देश्य को लेकर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी साधना भारती के नेतृत्व में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस विभागीय आयोजन में विभाग की रेस्क्यू टीम एवंफायर फाइटर टीम के बीच प्रतियोगिता का आगाज हुआ. दोनों टीम एक दूसरे पर हावी होते रहे, पॉइंट बचाने को लेकर भरसक प्रयास करते रहें. अंततः रेस्क्यू टीम ने दो एक से जीत दर्ज की. अनुमंडल पदाधिकारी ने रेस्क्यू टीम में बेहतर पॉइंट लेने वाले खिलाड़ी राजाबाबू को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया. इस दौरान मैच देखने को लेकर लोगों की भीड़ बनी हुई थी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन