सड़क हादसे में युवक गंभीर, पूर्णिया में आईसीयू में भर्ती

सड़क हादसे में युवक गंभीर, पूर्णिया में आईसीयू में भर्ती
बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र में सड़क हादसे में स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दिलशादपुर चौक निवासी अबू शमां, जो चौक पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं. बीते शाम एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गये. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सालमारी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. वर्तमान में अबू शमां को पूर्णिया के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. आवश्यक इलाज किया जा रहा है. तैयबपुर पैक्स अध्यक्ष अफरोज आलम ने बताया कि घटना बेहद दुखद है. लोग व परिचित अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं. परिजन भी चिंतित है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपायों को और मजबूत करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










