116.894 लीटर शराब के साथ तेरह तस्कर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2026 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
116.894 लीटर शराब के साथ तेरह तस्कर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

116.894 लीटर शराब के साथ तेरह तस्कर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

विज्ञापन

कटिहार जिला समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र, रेलवे क्षेत्र में चेकिंग अभियान व छापेमारी कर बीते दो दिनों में 13 आरोपित को गिरफ्तार कर कुल 116.895 लीटर शराब बरामद कर चार बाइक को जब्त कर लिया है. जिला समाहर्ता आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने आलेपुर, बारसोई, डकैता टोला, मुफ्फसिल, भखरीपुर, मनसाही, कचौरा रोड, कदवा, महमदपुर, कमर भिट्ठा, स्वान मधुबनी, बरारी, मदन सोहार चौक, बलरामपुर, राघोपुर, आजमनगर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान एवं छापेमारी कर शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे क्षेत्र के कटिहार जंक्शन, पाल मार्केट, सिंगल टोला तथा सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा व रायनपुर कदवा में सघन छापामारी कर शराब तस्कर के साथ शराब बरामद किया है. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की कार्रवाई में कुल 13 अभियुक्तों को चार बाइक,31.400 लीटर पश्चिम बंगाल निर्मित देशी शराब,17.500 लीटर विदेशी , बीयर तथा 67.750 लीटर चुलाई शराब कुल 116.895 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में मद्य निषेध टीम ने शराब तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन