तेज धूप व गर्मी से लोग बेहाल, घरों में कैद होने को मजबूर

तेज धूप व गर्मी से लोग बेहाल, घरों में कैद होने को मजबूर
फलका गर्मी का मौसम पूरे शबाब पर है. आसमान से आग बरसती धूप ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. दिन चढ़ते ही तापमान में इतनी तेजी से वृद्धि हो रही है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. भीषण गर्मी के चलते सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं. बाजार में भी चहल-पहल कम हो गई है. तेज धूप व लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है. जरूरी कामों के अलावा कोई भी व्यक्ति बाहर निकलने का जोखिम नहीं उठा रहा. दोपहर के समय तो मानो पूरा इलाका ठहर सा गया हो. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है. जिस कारण डॉक्टर भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. हॉस्पिटलों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ने लगे हैं. प्रशासन द्वारा भी अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की गई है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें. अधिक से अधिक पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें. गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का सहारा ले रहे हैं. जिससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है. कई इलाकों में बिजली की कटौती की समस्या भी सामने आ रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




