सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ से वंचित है लोग

Updated:
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ से वंचित है लोग

सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ से वंचित है लोग

विज्ञापन

प्राणपुर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला, बस्तौल, धरहण, पथरवार, काठघर, प्राणपुर, साहजा, कैहुनिया, केवाला, उतरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज, गौरीपुर पंचायतों के दर्जनों किसान ने बताया कि सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है. विभाग के पदाधिकारी जमीनी जांच भी नहीं करते हैं. सभी विभागों में बिचौलिया हावी है. प्रखंड के ग्रामीणों को कृषि विभाग से उचित मूल्य पर खाद, बीज, आपूर्ति से माप दण्ड के तहत राशन, राशनकार्ड, मनरेगा विभाग से मजदूरों को रोजगार, अंचल से जमीनी विवाद, स्वास्थ्य विभाग से गरीब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, सामेकित बाल विकास परियोजना से कुपोषित अति कुपोषित, एवं बच्चों को पोषाहार का लाभ,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के तहत शुद्ध पेयजल का लाभ, बिजली, शिक्षा, बैंक से बेहतर लाभ नहीं मिल रहा है. विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी यदि जांच करें तो कई खामियां पकड़ी जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन