दुर्गा पूजा के पूर्व अनुमंडल क्षेत्र के सभी डीजे को करें जब्त : एसडीओ

Updated at : 16 Sep 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के पूर्व अनुमंडल क्षेत्र के सभी डीजे को करें जब्त : एसडीओ

दुर्गा पूजा के हर्षोल्लास तरीके से संपन्न कराने को लेकर बारसोई अनुमंडल कार्यालय सभा भवन में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बारसोई में दुर्गा पूजा को लेकर हुई अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक

बारसोई. दुर्गा पूजा के हर्षोल्लास तरीके से संपन्न कराने को लेकर बारसोई अनुमंडल कार्यालय सभा भवन में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी आकांक्षा आनंद ने किया. बैठक में एसडीपीओ अजय कुमार, डीसीएलआर प्रियंका कुमारी, बारसोई नपं ईओ रजनीश कुमार के साथ जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के लोग, समाज के जागरूक लोग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास सम्पन्न कराने को लेकर सभी के विचार लिए गए. उपस्थित लोगों ने कहा कि इस बार गुरुवार को दशमी है, इसलिए विसर्जन शुक्रवार अथवा रविवार को करने के निर्देश दिए जाएं किसी को भी गुरुवार को विसर्जन करने के लिए बाध्य नहीं किया जाए, अन्य उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार दिए. तत्पश्चात एसडीओ ने उपस्थित एसडीपीओ के माध्यम से अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्ष को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के पूर्व ही अनुमंडल क्षेत्र के सभी डीजे को जब्त कर लिया जाए ताकि तेज ध्वनि से किसी को परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि सभी पूजा समिति वालों को बुला कर डीजे न बजाने के साथ अन्य जरूरी निर्देश भी दिए जाएं, इसके साथ ही सभी को अफवाह से बचने की सलाह दी है. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ हरि ओम शरण, सीओ श्याम सुंदर साह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, भाजपा के वरुण कुमार झा, पिंटू यादव, जदयू के मनोज कुमार साह, रोशन अग्रवाल, तनवीर आलम, सुदीप साहा, भाकपा माले के शिवकुमार यादव, सोनू यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन