सात निश्चय पार्ट थ्री को कैबिनेट की मंजूरी

Updated at : 17 Dec 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सात निश्चय पार्ट थ्री को कैबिनेट की मंजूरी

सात निश्चय पार्ट थ्री को कैबिनेट की मंजूरी

विज्ञापन

कोढ़ा बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में सात निश्चय पार्ट थ्री को मंजूरी मिलने पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव इमरान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा, यह निर्णय बिहार के गरीब परिवारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों के जीवन में सीधा और सकारात्मक बदलाव लाने वाला है. सरकार द्वारा चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को रोजगार और आर्थिक सहायता देने का निर्णय सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच हमेशा से हर हाथ को काम और हर परिवार को सम्मान देने की रही है. जिसे सात निश्चय पार्ट थ्री के माध्यम से और मजबूती मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन