जिले के पांच केन्द्रों पर कदाचारमुक्त हो रही पार्ट थर्ड की परीक्षा

Updated at : 09 May 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के पांच केन्द्रों पर कदाचारमुक्त हो रही पार्ट थर्ड की परीक्षा

जिले के पांच केन्द्रों पर कदाचारमुक्त हो रही पार्ट थर्ड की परीक्षा

विज्ञापन

– जांच के दौरान व्यवस्था संतोषप्रद्र प्रतिनिधि, कटिहार जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों पर स्नातक तृतीय खंड 2025 की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हो रही है. एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार पहुंची उड़नदस्ता टीम के प्रो शैलेन्द्र राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सबसे पहले सीताराम चमरिया कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे. जहां प्रथम पाली में ग्रुप सी के सप्तम पेपर व द्वितीय पाली में ग्रुप डी के सप्तम पेपर की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल रही. उसके बाद एमजेएम महिला कॉलेज, उसके बाद डीएस कॉलेज, केबी झा कॉलेज में जांच की गयी. उसके बाद सीमांचल बीएड कॉलेज बैगना में चल रही परीक्षा का जायजा लिया गया. सभी जगहों पर पूर्व के अपेक्षा बेहतर परीक्षा का संचालन किया जा रहा है. नये कुलपति के आने के बाद सुधार हुआ है. उन्होंने बताया कि बेहतर परीक्षा का संचालन व समय पर रिजल्ट जारी हो इसका भी ध्यान रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन