20 तक होगा पार्ट थर्ड में ऑनलाइन नामांकन

स्नातक तृतीय खंड 2025-26 विशेष में ऑनलाइन नामांकन कॉलेज की वेबसाइट पर नौ से 16 सितंबर तक समय निर्धारित किया गया था.
कटिहार. स्नातक तृतीय खंड 2025-26 विशेष में ऑनलाइन नामांकन कॉलेज की वेबसाइट पर नौ से 16 सितंबर तक समय निर्धारित किया गया था. अब इसे बढ़ाकर 20 सितंबर तक कर दिया गया है. डीएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार उपाध्याय ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम खंड परीक्षा स्पेशल में उत्तीर्ण तथा स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा स्पेशल में उत्तीर्ण या प्रमोटेड छात्र-छात्राएं नामांकन ले सकते हैं. सभी छात्र छात्राओं को तय तिथि के अंदर नामांकन ले लेना है. वैसे सभी छात्र छात्राएं जिन्होंने पूर्व में किसी कारणवश स्नातक तृतीय खंड में नामांकन नहीं लिया है वे भी 2025-26 विशेष में नामांकन ले सकते हैं. प्रपत्र के साथ सभी परीक्षा के अंकपत्र, प्रवेश पत्र एवं पंजीयन पत्र जांच तथा नामांकन के लिए अलग-अलग काउंटर पर कर्मियों को डिपुट किया गया है. कला संकाय के लिए प्रशासनिक भवन में सुधीर रमाणी, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए प्रशासनिक भवन में संदीप कुमार सिंह झा को लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




