नए साल के पहले ही दिन अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Updated at : 01 Jan 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
नए साल के पहले ही दिन अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

नए साल के पहले ही दिन अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुरसेला नए साल 2026 के पहले ही दिन गुरुवार को सारेशाम कुरसेला में युवक की गोली मारकर हत्या कर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. हमेशा भीड़ भाड़ वाले कुरसेला चौक पर इस तरह की घटना होने से स्थानीय लोगों, व्यवसाईयों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. प्रत्यक्ष तहसील ने बताया कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. दहशत में व्यवसाय धड़ाधड़ अपनी-अपनी स्टार व दुकानें बंद करने लगे. चौक पर मौजूद लोग इधर से उधर भागने लगे. इस दौरान कहीं भी पुलिस नजर नहीं आयी. जबकि नए साल पर एसपी ने निर्देश जारी किया था कि सभी चौक चौराहा पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती रहेगी. पर कुरसेला चौक पर पुलिस पदाधिकारी का नहीं होना कई सवालों को खड़ा कर रहा है. घटनास्थल से ढाई सौ मीटर की दूरी पर थाना घटनास्थल से कुरसेला थाना महज दो से ढाई सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित है. वहां अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती पेश की है. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस जगह पर हत्या हुई वहां पर तीन से चार होटल, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड व दर्जनों दुकानें हैं. इतनी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हत्या कर देना बड़ी बात लोग मान रहे हैं. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे थे. पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन