नये साल पर मंदिरों में गूंजा जयकारा, पूजा-अर्चना के साथ नए साल की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
नये साल पर मंदिरों में गूंजा जयकारा, पूजा-अर्चना के साथ नए साल की शुरुआत

नये साल पर मंदिरों में गूंजा जयकारा, पूजा-अर्चना के साथ नए साल की शुरुआत

विज्ञापन

कोढ़ा नये साल 2026 का स्वागत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया. नववर्ष के पहले दिन सुबह से ही कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा और रौतारा पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला. धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.राजवाड़ा पंचायत स्थित प्राचीन मां बम काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही. भक्तों की संख्या इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर का दृश्य मेले जैसा प्रतीत हो रहा था. मंदिर कमिटी के सदस्य पवन कुमार चौबे, सुभाष राय, विशाल राय, अनंत शयनम, विक्रम यादव, विनय राय ने बताया कि नववर्ष, नवरात्र और अन्य विशेष अवसरों पर मां बम काली मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. लोगों ने फर्स्ट जनवरी की शुरुआत पूजा-अर्चना से की और पूरे वर्ष के लिए मंगलकामनाएं मांगी. मंदिरों में जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. नववर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन