नये साल पर बड़ी दुर्गास्थान व काली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नये साल पर बड़ी दुर्गास्थान व काली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
– शहरवासियों ने अपने-अपने ढंग से नये साल को किया सेलिब्रेट कहीं पिकनिक की रही धूप तो पार्क में चलती रही मस्ती कटिहार नववर्ष 2026 को लेकर चारों तरफ उमंग का माहौल रहा. हर कोई अपने-अपने अंदाज में नववर्ष को सेलिब्रेट करने में लगे रहे. नववर्ष की शुरुआत हर कोई इस अंदाज से कर रहा था कि पूरा साल यह लम्हा यादगार के रूप में रह जाय. सुबह सुबह मौसम की बेरुखी ठंड लोगों को जरूर परेशान किया. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मौसम साफ होता गया और नव वर्ष में मौसम ने भी पूरा साथ दिया. लोगों ने न्यू इयर्स बड़े ही उत्साह के साथ मनाया. बड़ी संख्या में लोग सबसे पहले सुबह स्नान कर मंदिर पहुंचे. जहां लोगों ने भगवान को प्रसाद चढ़ाते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. कामना की की वर्ष 2026 उनके लिए मंगलमय हो. मंदिरों में भीड़ इतनी ज्यादा रही कि लोग कतारबढ होकर मंदिर में प्रवेश करने का अपनी बारी का इंतजार करते रहे. शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर, काली मंदिर तथा शिव मंदिर में लोगों की सुबह भारी भीड़ रही. कोई खेत में तो कोई सरपट मैदान में तो कोई घर के छत पर तो कोई खेल के पार्क में पिकनिक मना कर पूरे उत्साह के साथ नव वर्ष को सेलिब्रेट किया. कहीं केक काटे गए तो कहीं नाचते गाते अपने अंदाज में नए साल को मनाया. पार्क में उमड़ी लोगों की भीड़, सेल्फी का रहा क्रेज शहर के मिरचाईबाड़ी करगील चौक स्थित पार्क में भी बच्चो की भीड़ रही. छोटे-छोटे बच्चे पार्क में लगे झूले का भरपूर आनंद उठाते नजर आये. युवा और युवती अपनी सेल्फी लेने में मशगूल दिखाई पड़े. हर कोई इस लम्हे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लेना चाहता था. सुबह से लेकर शाम तक पार्क में लोग पहुंचते रहे. कहीं युवा साथी अपने संग साथियों के साथ पार्क में पहुंचकर भरपूर आनंद उठाया तो दूसरी तरफ पूरा परिवार एक साथ मिलकर पहुंचकर इस लम्हें को यादगार के रूप में संजोया. न्यू ईयर का स्वागत केक काटकर किया इसके अलावा शहर के गली मोहल्ले में भी नववर्ष को लेकर युवाओं ने काफी तैयारी कर रखी थी. अपने मोहल्ले को बैलून और झालर से सजाया था. 31 दिसंबर रात्रि 12:00 केक काटकर न्यू ईयर का स्वागत किया तो कहीं पर गुरुवार की सुबह केक काटकर नए साल को सेलिब्रेट किया. हर कोई नये साल 2026 के आगमन के उमंग में डूबा रहा. एक दूसरे से हाथ मिला कर गले लग हर कोई एक दूसरे को नए साल की बधाई दी. जबकि रात 12:00 बजे से ही मोबाइल पर एसएमएस व्हाट्सएप मैसेंजर के जरिए नए साल की बधाई के संदेश आने भी शुरू हो गए थे. 31 दिसंबर की बीती रात नए साल के आगमन का सेलिब्रेट करते हुए 12 बजते ही जमकर आतिशबाजी भी की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




