नेशनल मखाना उद्योग के स्टॉल का किया अवलोकन

Updated at : 04 Oct 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल मखाना उद्योग के स्टॉल का किया अवलोकन

नेशनल मखाना उद्योग के स्टॉल का किया अवलोकन

विज्ञापन

कोढ़ा बिहार सरकार के कृषि विभाग की ओर से पटना के ज्ञान भवन में आयोजित मखाना महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. दो दिवसीय यह आयोजन 4 से 5 अक्तूबर तक चलेगा. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कटिहार जिले के नेशनल मखाना उद्योग के स्टॉल का निरीक्षण किया. उन्होंने कंपनी द्वारा प्रदर्शित मोदी मखाना ब्रांड की सराहना करते हुए कहा कि बिहार का मखाना आज विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है. कंपनी के संस्थापक गुलफराज ने कहा कि मखाना महोत्सव बिहार के किसानों और उद्यमियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है. हमें गर्व है कि कटिहार के मखाना को हम यहां प्रदर्शित कर पा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री का हमारे स्टॉल पर आगमन और सराहना हम जैसे युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणादायक है. हम निरंतर मखाना उद्योग में गुणवत्ता और नवाचार पर काम करते रहेंगे ताकि कटिहार के मखाना को वैश्विक पहचान मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन