विद्यालय में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया

विद्यालय में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया
अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर में शनिवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया. धूम्रपान निषेध दिवस के मौके पर तंबाकू रोकथाम कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापक वसीम रजा ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार के निर्देशानुसार विद्यालयों में तंबाकू रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसके आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्राथमिक, माध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तंबाकू रोकथाम कार्यक्रम संचालित करने के लिए निर्देश दिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षित शनिवार के तहत विद्यालय में तंबाकू रोकथाम गतिविधि का संचालन किया गया. विद्यालय से 100 यार्डस् तक के क्षेत्र में किसी भी दुकान में यदि तंबाकू या उससे संबंधित सामग्री की बिक्री हो तो थाने में इसकी सूचना देने का निर्देश प्राप्त हुआ है. तंबाकू रोकथाम कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों ने डेमो कर छात्र छात्राओं जानकारी दिया. मौके पर विद्यालय के अन्य सहायक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं व दर्जनों छात्र छात्रा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




