जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी कराने का निर्देश

जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी कराने का निर्देश
कटिहार समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने गुरुवार को पत्रकारों के साथ जिले में एलपीजी गैस की स्थिति साझा किया. उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है. जिसमें घरेलु उपभोक्ताओं के लिए गुरुवार को कुल 12422 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. सभी कंपनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा बुधवार को घरेलू गैस की बुकिंग 6635 के विरूद्ध 6969 गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 1419 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध है. उन्होंने दावा किया कि कटिहार जिलान्तर्गत गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है. जिलान्तर्गत घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है. कटिहार जिलान्तर्गत कार्यरत एजेंसियों की मांग के अनुरूप कंपनियों से प्राप्त डाटा के अनुसार गुरुवार को कुल 10302 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. जिससे सम्पूर्ण प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंधित एलपीजी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार आसानी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि सभी एलपीजी गैस एजेंसी संचालक को निर्देशित किया गया है कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस सिलिंडर उपलब्ध करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










