प्राथमिक विद्यालय रतन टोला में नहीं बना मध्यान भेजन, अभिभावकों में आक्रोश

Published at :01 Mar 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रतन टोला में नहीं बना मध्यान भेजन, अभिभावकों में आक्रोश

प्राथमिक विद्यालय रतन टोला में नहीं बना मध्यान भेजन, अभिभावकों में आक्रोश

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रतन टोला में शनिवार को मध्यान भोजन नहीं बनाया गया था. जिससे स्थानीय अभिभावकों में आक्रोश है. अभिभावक विनोद मंडल, मोसमात झुनिया, स्कूली छात्र अवधेश सिंह, शिवा कुमार सुनीता कुमारी के अभिभावक आदि ने बताया कि शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रतन टोला में मध्यान भोजन नहीं बनाया गया था. उक्त छात्र एवं अभिभावकों ने बताया कि कभी-कभी शुक्रवार को अंडा भी नहीं खिलाया जाता है. आगे बताया कि विद्यालय में कुल आठ शिक्षक शिक्षिकाएं हैं. इसके बावजूद भी पिछले कई महीनो से विद्यालय में पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से नहीं होता है. मध्यान भोजन नहीं बनाने के संदर्भ में प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ठाकुर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि रसोईया लेट से आई थी. जिस वजह से मध्यान भोजन नहीं बनाया गया था. उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में सात रसोईया मध्यान भोजन बनाने का कार्य करती है. उधर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सक्षमता प्रमाण पत्र लेने के लिए बीआरसी भवन गए होंगे. इसीलिए मध्यान भोजन नहीं बना होगा. गौरतलब हो कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिक्षण कार्य एवं मध्यान भोजन संचालन कार्य को लेकर प्रधानाध्यापक या शिक्षकों को साक्षमता प्रमाण पत्र लेने के लिए बीआरसी भवन जाने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिये है. सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्यान भोजन बनाने का कार्य शिक्षक करते हैं, या फिर रसोईया करती है. हालांकि यह जांच का विषय है. प्राथमिक विद्यालय रतन टोला में जांच होने पर शिक्षण कार्य एवं मध्यान भोजन संचालन से संबंधित मामला सामने आ सकती है. उपरोक्त अभिभावकों ने जिला पदाधिकारी से जांच कर प्राथमिक विद्यालय रतन टोला में सुचारू रूप से पठन-पाठन कार्य एवं मध्यान भोजन सुचारू रूप से चलवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन