अश्लील गानों पर नृत्य पर नहीं हो रही कार्रवाई

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
अश्लील गानों पर नृत्य पर नहीं हो रही कार्रवाई

अश्लील गानों पर नृत्य पर नहीं हो रही कार्रवाई

विज्ञापन

आजमनगर थाना क्षेत्र के मर्वतपुर पंचायत के सिहपुर रेलवे गेट के निकट आर्केस्ट्रा में अश्लील गानों पर अश्लील नृत्य परोसा जा रहा है. यही नहीं नशेड़ियों की भीड़ में सट्टा (जुआ) भी बेराकटोक खेला जा रहा है. जिस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर आर्केस्ट्रा में अश्लील गानों पर युवतियां अश्लील नृत्य कराये जा रहे हैं.आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और किशोर शामिल होते हैं. जब उनके सामने इस प्रकार की अश्लीलता परोसी जायेगी तो उनके मनोविज्ञान और सोच पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है. इससे समाज में गलत संदेश जाता है. सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इन सबके बावजूद संबंधित प्रशासन और सट्टा पर अधिकारी अक्सर मौन रहते हैं. नियम और कानूनों के होते हुए भी यदि उनका पालन नहीं कराया जाता है तो यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है. कई बार आयोजकों द्वारा खुलेआम नियमों की अनदेखी की जाती है लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती. स्थानीय लोगों ने आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की है. कटिहार एसपी कंट्रोल ने जानकारी देते हुए कहा है कि उक्त मामले कि जांच के लिए आजमनगर थानाध्यक्ष को सूचना दी जा रही है. आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन